बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अमेरिका राष्ट्रपति के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में उतरे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आठ नवंबर को मतदान होना है। सलमान ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि में पूरी उम्मीद करता हूं कि राष्ट्रपति के चुनाव में हिलेरी की ही जीत होगी।
सलमान ने और लिखा कि खुदा आपको पूरी तरह से मानवीय मूल्यों और संविधान का पालन करने की पूरी शक्ति दे। मेरी तरफ से राष्ट्रपति चुनाव के लिए आपको हार्दिक शुभकामनाएं हैं। इससे पहले भी कई अमेरिकी अभिनेता जैसे कि लियोनार्डो डिकैप्रियो, बेयोंस, किम करदाशियां समेत अन्य अमेरिकी स्टार भी हिलेरी का समर्थन चुके हैं।
फिलहाल आपको बता दें कि सलमान ने अभी अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग मनाली में पूरी की है। इस फिल्म में सलमान के साथ उनके छोटे भाई सोहैल खान भी हैं। इस फिल्म को कबीर खान ने निर्देशित किया है। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी।






























