रेप पर बयान में फंसे Salman Khan, पिता सलीम खान ने मांगी माफी
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिओं अपने एक विवादित बयान की वजह से निशाने पर आ गए हैं। दरअसल सलमान के बलात्कार पीड़िता वाले बयान पर मचे बवाल के बाद उनके पिता सलीम खान ने ट्वीट करके माफी मांग ली है।
सलीम खान ने कहा है कि निसंदेह, सलमान ने जिस तरह का उदाहरण दिया है, वो गलत है। उसका इरादा गलत नहीं था। सलीम खान ने लिखा है, ‘मैं अपने परिवार अपने प्रशंसको और दोस्तों की तरफ से माफी मांगता हूं। इंसान से गलती होती है और उसे ईश्वर भी माफ कर देते हैं।’
आपको बता दें कि सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुल्तान की शूटिंग के बाद वो ‘बलात्कार की शिकार महिला’ की तरह महसूस करते थे।जब सलमान खान से पूछा गया कि ‘सुल्तान’ में पहलवान के किरदार को करना कितना मुश्किल था? इस पर उनका जवाब था, “शूटिंग के दौरान उन 6 घंटो में उठाने का काम काफी करना होता था, जो मेरे लिए काफी मुश्किल था क्योंकि किसी को उठा रहा हूं तो 120 किलो के शख्स को 10 बार 10 एंगल से उठाना होता था, फिर जमीन पर फेंकना होता था।”
सलमान के इस विवादित बयान पर समाज सेविका शायना एनसी ने कहा कि जो कि एक यूथ आइकन, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता है उन्होंने कहा है कि सलमान को माफी मांगनी चाहिए। शायद यह उनकी जबान फिसल गई हो। लेकिन इससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ ने कहा कि सलमान को सात दिन में माफी मांगनी चाहिए।






















