दबंग खान ने पिया जूस, पैसे मांगने पर जूसवाले को मिला थप्पड़

आपको बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म “सुल्तान” की शूटिंग मुजफ्फरनगर में चल रही है। बता दें कि गर्मी के इस मौसम फिल्म की शूटिंंग के दौरान सलमान और उनकी टीम ने एक जूसवाले से गन्ने का जूस पिया।

जूस पीने के बाद सलमान और उनकी पूरी टीम वहां से बिना पैसे दिए ही हाथ झाड़कर आगे चल दी। बता दें जब दुकानदार राजपाल जब अपने जूस के 2000 रुपए मांगे वहां पहुंचे जहां सलमान खान रुके हुए है तो वह पहुंचकर उस जूसवाले को पैसे की जगह बदले में एक जोरदार थप्पड़ मिल गया।

वहां मौजूद सलमान से तो राजपाल की मुलाकात नहीं हो पायी लेकिन अपने हक के पैसे मांगने पर वह मौजूद एक पुलिसकर्मी ने राजपाल को एक थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद राजपाल दुखी होकर वापस अपने घर लौट गया।  उसने बताया कि उसे इस बात का दुःख नहीं है कि उन्हें अपने जूस के पैसे नहीं मिले बल्कि उन्हें दुःख उनके साथ हुए बुरे व्यवहार का है।

जब सलमान खान के फैंस दानिश और शिवांश को इस बात का पता चला तो वे तुरंत जूसवाले को उसके पैसे देने वहां गए लेकिन राजपाल ने पैसे लेने से मना कर दिया।

उन्होंने राजपाल को बताया कि हो सकता है कि सलमान को इस बात का पता न हो कि आपको पैसे नहीं मिले है।  अब देखना ये होगा कि जब सलमान को इस बात का पता चलेगा तो क्या होता है।

salman