हाल ही में सलमान खान को मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते देखा गया हैं। आपको बता दें कि सलमान जिस साइकिल को चला रहे हैं वो उनके अपने खुद के ब्रांड ‘बिंग ह्यूमन’ की साइकिल हैं।
सलमान की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सलमान अलग लुक में नजर आ रहे हैं और वह पहचान में भी नजर नही आ रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान की आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं।
सुनने में तो यह भी आ रहा है कि यह दृश्य इस फिल्म की शूटिंग का भी हो सकता हैं। क्योंकि इससे पहले सलमान फिल्म ‘एक था टाइगर’ में भी साइकिल चलाते नजर आ चुके हैं।
फिलहाल इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई हैं कि सलमान का इस तरह साइकिल चलाते नजर आना फिल्म का हिस्सा है या नहीं। यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ क्रिसमस 2017 पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं।

























