क्या आपको पता हैं कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान ने अभिनेता वरुण धवन को फिल्म के शूटिंग सेट पर थप्पड़ जड़ा हैं तो चलिए आज हम आपको उस किस्से के बारे में बताते हैं।
सलमान ने एक बार वरुण को फिल्म के शूटिंग सेट पर थप्पड़ लगा दिया था। सलमान को वरुण की उस बात पर गुस्सा आ गया था जब वरुण ने सलमान को ‘अंकल’ कहकर पुकारा था। इसके चलते सलमान ने गुस्से में आकर वरुण तो एक थप्पड़ लगा दिया।
वरुण ने हाल ही में सलमान के गुस्से के कई खुलासे किये हैं। वरुण धवन इन दिनों सलमान खान की अभिनीत फिल्म ‘जुड़वा’ के बन रहे सीक्वल ‘जुड़वा 2’ में काम कर रहे हैं तो इस दौरान उन्होंने सलमान खान के कुछ गुस्से भरे किस्सो का खुलासा किया हैं।
वरुण ने बताया जब वह पहली बार ‘जुड़वा’ फिल्म के ट्रायल में अपने पाप डेविड धवन के साथ गए थे। तब वहाँ पर सलमान खान टीशर्ट और हाफ पेंट में खड़े हुए थे। उस समय उन्होंने सलमान का नाम अपने पापा के मुँह से घर में कई बार सुना था।
इसलिए उन्होंने सलमान को वहां देखकर अंकल कह दिया था। लेकिन उनके मुँह से अंकल सुनते ही सलमान को गुस्सा चढ़ गया और वरुण के गाल पर थप्पड़ लगा दिया। थप्पड़ मारने के बाद सलमान ने उनसे कहा कि मुझे अंकल नहीँ ‘भाई’ बोलिये।
तब से वरुण सलमान को ‘सलमान भाई’ कहकर बुलाते हैं। आपको बता दें कि सलमान ने फिल्म ‘जुड़वा’ में डबल रोल निभाया था और अब वरुण भी ‘जुड़वाँ 2’ में डबल रोल निभा रहे हैं। वरुण ने कहा उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि बचपन में वह जिस फिल्म की शूटिंग सेट पर गए थे उन्हें उसी फिल्म के सीक्वल फिल्म में काम करने का मौंका मिलेगा।

























