सुनने में आ रहा हैं कि बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा के शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा के बीच झगडे चल रहे है। और जल्द ही दोनों अदालत में तलाक के लिए अर्जी भी लगा सकते है।
आपको बता दें कि श्वेता रोहिरा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की राखी बहन है। सलमान श्वेता रोहिरा को अपनी सगी बहन की तरह ही मानते है। लेकिन आपको बता दें कि श्वेता ये पुलकित दोनों में से किसी की तरफ से भी इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि पुलकित और श्वेता की मुलाकात एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में हुई थी। उस दौरान श्वेता एक ट्रेनी जर्नलिस्ट थीं। दोनों की मुलाक़ात जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने सगाई कर ली।
पुलकित को सबसे पहले टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में देखा गया था। इसके बाद वे बॉलीवुड में डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म ‘फुकरे’ (2013) और उमेश बिष्ट की फिल्म ‘ओ तेरी’ (2014) में नजर आ चुके हैं। ‘ओ तेरी’ को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था। इसी साल उन्हें फिल्म ‘बैंगिस्तान’ में भी देखा गया था।



























