अभी हाल ही में खबरे थी कि सुपरस्टार सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा और उनके हस्बैंड बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन से भी मुक्त हो सकते है।
लेकिन अब खबरे आ रही है कि सलमान की बहन श्वेता रोहिरा और पुलकित सम्राट एक दूसरे से अलग हो चुके है। उन्होंने तलाक ले लिया है। पुलकित सम्राट और उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा के रिश्ते के बारे में खबर आई है कि फाइनली वह अलग हो गए हैं। इसके बारे में खुद श्वेता ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया, “मैं और मेरे पति अब अलग-अलग रह रहे हैं।
उन्होंने कहा था कि वे मुझसे अपने परिवार के लिए अलग हो रहे हैं। हमारे लिए फैमिली जरूरी होती है। वे हमारी लाइफलाइन हैं। इसके बाद मैंने उन्हें वह दे दिया, जो वे चाहते थे। उन्होंने परिवार के लिए मुझे छोड़ दिया।”
आपको बता दें कि पुलकित सम्राट ने सलमान की राखी बहन श्वेता रोहिरा की शादी 3 नवंबर 2014 को गोवा में हुई थी। खुद सलमान ने श्वेता का कन्यादान किया था। श्वेता बचपन से सलमान को राखी बांधती है। सलमान श्वेता को अपनी सगी बहन की तरह ही मानते हैं।
पुलकित सम्राट पहले टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में देखा गया था। इसके बाद वे बॉलीवुड में डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म ‘फुकरे’ (2013) और उमेश बिष्ट की फिल्म ‘ओ तेरी’ (2014) में नजर आ चुके हैं। ‘ओ तेरी’ को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था। इसी साल उन्हें फिल्म ‘बैंगिस्तान’ में भी देखा गया था।




























