बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों कुछ नयी फिल्मों को प्रोड्यूस करने को लेकर चर्चाओं में है। खबर है कि सलमान एक नयी फिल्म का निर्माण करने जा रहे है और इस फिल्म में उन्होंने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को साइन कर लिया है।
इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी करेंगे। तरुण ने ‘दोस्ताना’ जैसी हिट फिल्म बनाई है। उनकी स्क्रिप्ट सलमान को पसंद आई और उन्होंने निर्माता बन कर फिल्म बनाने का फैसला लिया।
वहीँ दूसरी तरफ खबर यह भी है कि सलमान खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी को लेकर भी एक फिल्म बनाने जा रहे है। यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी।
फिलहाल सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में जुट गए है।




























