बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग शुरू कर दी हैं। अभी कुछ दिनों पहले सलमान कैटरीना कैफ के साथ ऑस्ट्रिया पहुँचे थे जहाँ फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग की जा रही हैं।
तभी इस दौरान फिल्म के शूटिंग सेट से सलमान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया साइट्स पर लीक और वायरल हुई थी। लेकिन आपको बता दें कि सलमान इस बिल्कुल भी नहीं चाहते है कि उनकी इस फिल्म से जुडी या फिर फिल्म में उनके लुक की कोई भी तस्वीर लीक हो।
इसके लिए सलमान ने अपनी टीम को भी हिदायत दी हैं। सलमान नहीं चाहते कि फिल्म के सेट से कोई भी तस्वीर लीक हो। खबर है कि सलमान ने टाइगर जिंदा है के लिए करीब अपना 17 किलो वजन कम किया हैं और फिल्म में वह अपने इस नए लुक को छिपा कर रखना चाहते हैं।























