एक बार फिर से Salman Khan ‘बजरंगी भाईजान’ में होंगे शर्टलेस
सलमान खान की बहुचर्चित एंड मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सलमान के फैंस को उनकी इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार है।
फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है और अभी हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘सेल्फी ले ले रे’ रिलीज हुआ था जो दर्शको को काफी पसंद आया है और यु ट्यूब पर इसे देखने वालो की लाखो में संख्या पहुंच गयी है।
सलमान खान एक बार फिर से फिल्म बजरंगी भाईजान में शर्टलेस होने जा रहे है जीहाँ खबर है कि अभी हाल ही में सलमान ने फिल्म में एक क्लाइमेक्स सीन शूट किया है। जिसमे वो शर्टलेस है।
आपको बता दें कि फिल्म बजरंगी भाईजान 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर और अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में है।
















