माइनस दो डिग्री की कपकपाती ठंड में सलमान खान ने की फिल्म की शूटिंग
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे है जोकि अब अपने अंतिम चरण पर है। और सलमान हाल ही में फिल्म की शूटिंग जम्मू एवं कश्मीर के जोजिला दर्रे में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम तापमान में कर रहे हैं।
फिल्म शूट की एक बेहद चौकाने वाली फोटो सामने आई है जहा सलमान माइनस दो डिग्री की कपकपाती हुई ठण्ड में फिल्म की शूटिंग के रहे है। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने बुधवार को वहाँ से अपनी और सलमान खान की एक सेल्फी फोटो ट्विटर पर शेयर की है।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, “शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे। समुद्र तल से 11,700 फुट ऊपर। कश्मीर का जोजिला दर्रा। बजरंगी भाईजान। ” इस वक्त फिल्म की शूटिंग जम्मू एवं कश्मीर के खूबसूरत हिल स्टेशन सोनमर्ग में चल रही है।
आपको बता दे कि कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही है। यह एक मुस्लिम युवक और ब्राह्मण लड़की की कहानी है।
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी किरदार निभाते देखें जाएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर 22 मई को आने की खबर है। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

















