आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें थी कि बॉलीवुड पार्टनर्स सलमान खान और गोविंदा की दोस्ती में दरार पड़ गयी हैं। गौरतलब है कि दोनों साथ में डेविड धवन की फिल्म ‘पार्टनर’ में नजर आये थे।
लेकिन अब सलमान ने कुछ इस किया है जिससे ये साबित हो जाता है की दोनों स्टार्स की दोस्ती पहले की तरह ही है उन्ही दोस्ती में कोई दरार नहीं आयी हैं। दरअसल सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने दोस्त अभिनेता गोविंदा की आगामी फिल्म ‘आ गया हीरो’ का ट्रेलर शेयर किया हैं।
सलमान ने ट्वीट किया, ‘आ गया मेरा हीरो, मेरा पार्टनर सुपर ट्रेलर। ‘
Aa gaya mera Hero . Mera Partner . Superb Trailer .
Link : https://t.co/89RR6AlqFv— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 28, 2016
आपको बता दें कि गोविंदा एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘आ गया हीरो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं और फिल्म अगले वर्ष 24 फरवरी को सिनेंमाघरों में रिलीज होगी।

























