मैड्रिड में हुआ था Salman और Sanjay के बीच झगड़ा

0
6

अभी हाल ही में बॉलीवुड दबंग खान, सलमान खान और उनके दोस्त अभिनेता संजय दत्त के बीच मतभेद की खबरें सामने आयी थी। गौरतलब है कि सलमान हाल ही में संजय के बर्थडे पर भी उनसे मिलने नहीं पहुंचे थे।

बीते रविवार सलमान ने मुंबई में एक कार्यक्रम में जब अपने दोस्तों के नाम गिनाए तो उसमे संजय का नाम भी शामिल था। लेकिन दोनों के बीच मतभेद की खबरें लगातार सामने आ रही है।

अब सुनने में आया है कि मेड्रिड में हुए आइफा समारोह में सलमान और संजय के बीच अनबन हुई थी।  खबर है कि मेड्रिड में सलमान संजय से जिस सुइट में वे ठहरे हुए थे वहां मिलने पहुंचे।  उनकी मुलाकात काफी अच्छी थी लेकिन ये मुलाकात अनबन में बदल गयी।

 

ये मामला तब बिगड़ा जब सलमान ने संजय को जेल से रिहा होने के बाद एक नए सिरे से अपने करियर को शुरू करने की सलाह दी और ये सलाह संजय को सलमान की सफलता का अहंकार लगी। संजय ने सलमान से वहां से चले जाने को कह दिया। संजय भी इस अनबन के बाद आइफा समारोह में नहीं पहुंचे और मेड्रिड से निकल अपने परिवार के साथ यूरोप घूमने निकल गए।

sanjay with salman

SHARE

LEAVE A REPLY