“Sultan” में Salman Khan ने गाया गाना “जग घूमिया”…..
“किक” और “हीरो” जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से अपनी आगामी फिल्म “सुल्तान” में अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए नजर आने वाले है।
जीहां सही सुना आपने बता दें कि सलमान ने फिल्म सुल्तान में अपनी आवाज में एक गाना रिकॉर्ड किया है। फिल्म ‘सुल्तान’ में फैंस भाईजान की आवाज में ‘जग घूमिया’ गाने का लुत्फ लेते हुए नज़र आएंगे।
आपको बता दें कि फिल्म में सलमान ने ना सिर्फ इस गाने को गाया है बल्कि यह गाना उनपर फिल्माया भी जाएगा। इस गाने की रिकॉर्डिंग पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले सलमान ने फिल्म “किक” में और अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ में ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गाना गाया था जो कि काफी हिट हुआ था।
सुल्तान ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में नजर आएँगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
मोरना में चल रही है “Sultan” की शूटिंग, ऐसी सुरक्षा जिसे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश….
















