मोदी सरकार के 500-1000 नोट बंद करने के फैसले पर आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटी तक हर कोई अपनी राय दें रहा हैं। एक ओर जहां लोग इस फैसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इसकी आलोचना भी हो रही है।
अगर बात करें फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की तो उन्होंने भी मोदी जी के इस फैसले पर अपने विचार प्रकट किये हैं। बॉलीवुड में अमिताभ, शाहरुख और अजय समेत कई सितारों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है वहीं अरशद वारसी ने ट्वीट कर इसका विरोध किया है।
सुपरस्टार सलमान खान ने भी नोटबंदी पर अपनी राय रखी है। मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में आज सलमान खान ने पीएम मोदी के 500-1000 नोट बंद करने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि कालेधन पर एक्शन लेने के लिए पीएम मोदी को सैल्यूट।
आपको बता दें कि सलमान पीएम मोदी के मुरीद हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है वे मोदी के फैसलों की तारीफ करते हैं।

























