सलमान खान लौटे कश्मीर, दुबारा शुरू हुई ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग
सलमान खान को हिट एंड रन मामले में जमानत मिलने के बाद सलमान दुबारा से कश्मीर लौट गए है अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म की शूटिंग के लिए। उनकी फिल्म की शूटिंग का अब अंतिम चरण चल रहा है।
कबीर ने अपने ट्विटर पेज पर इसकी जानकारी दी है। कबीर ने ट्वीट किया है कि सलमान खान वापस कश्मीर लौट आए हैं। बजरंगी भाईजान की अंतिम पांच दिनों की शूटिंग शेष है।
आपको बता दे कि ये फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बन रही है और इस फिल्म में सलमान के अपोजिट करीना कपूर फिल्म में अभिनय कर रही है। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म में किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही 22 मई को तनु वेड्स मनु रिटर्न्स फिल्म की रिलीज के साथ ही रिलीज होने जा रहा है। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
और खबर है कि बजरंगी भाईजान की शूटिंग के बाद सलमान ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म की शूटिंग करेंगे जोकि सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट सोनम कपूर फिल्म में अभिनय कर रही है।
















