एक पहेली लीला बनी सलमान खान की परेशानी !
‘एक पहेली लीला’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर बहुत धमाल मचा रही है और लोगो को बहुत पसंद आ रही है। आपको बता दें की सनी लियॉन की फिल्म एक पहेली लीला सलमान खान के लिए मुसीबत बन गयी है।
सुनने में आया है कि लीला की कहानी और सलमान की फिल्म ‘शुद्धि’ की कहानी एक जैसी ही है। यह बात तब उजागर हुई जब ‘एक पहेली लीला’ रिलीज हुई।
शुद्धि के मेकर ने जब यह फिल्म देखी तो वह हैरान रह गए, चूंकि सलमान की फिल्म का विषय भी पुर्नजन्म पर आधारित है लीला की कहानी उनकी कहानी से मिलती-जुलती है।
शुद्धि पहले भी कई कारणों से रुकी हुई थी, जिसके चलते सलमान खान व् उनकी टीम बहुत परेशान थे।
इस बात से ‘शुद्धि’ वालों की नींद उड़ गई है। अब नए सिरे से कहानी को तैयार करना होगा या फिर बड़े परिवर्तन करने होंगे। यह बात इतनी आसान नहीं है।

















