‘‘बलात्कार टिप्पणी’’ पर माफी की बजाय Salman ने ये क्या बोल दिया
गौरतलब है कि इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने ‘‘बलात्कार टिप्पणी’’ विवाद में घिरे हुए है और उनके खिलाफ ये विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सलमान को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा हैं।
विरोधकारियों ने सलमान से अपने दिए गए इस विवादित बयान पर माफी मांगने की कही है। बता दें कि इस मामले में सलमान खान के पिता सलीम खान, सलमान के इस बयान पर लोगो से माफी मांग चुके है लेकिन सलमान ने अभी तक इस बयान पर चुप्पी साध रखी है और माफी नहीं मांगी हैं।
अभी हाल ही में सलमान ने इस मामले में मजाक के लहजे में कहा कि उन्हें कम बोलना चाहिए क्योंकि इन दिनों वह जो कहते हैं उसकी गलत व्याख्या की जाती है। बता दें कि इंटरनैशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईआईएफए) अवार्ड के शुभारंभ को संबोधित करते वक्त सलमान ने कहा, ‘‘मैं ज्यादा समय नहीं लूंगा क्योंकि इन दिनों मैं जितना कम बोलूं ठीक रहेगा।’’ उनकी बलात्कार वाली टिप्पणी को लेकर कई राजनीतिक दलों और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा सार्वजनिक माफी मांगे जाने की उनसे मांग किए जाने के बावजूद अभिनेता ने अभी तक माफी नहीं मांगी है।
सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुल्तान की शूटिंग के बाद वो ‘बलात्कार की शिकार महिला’ की तरह महसूस करते थे। जब सलमान खान से पूछा गया कि ‘सुल्तान’ में पहलवान के किरदार को करना कितना मुश्किल था? इस पर उनका जवाब था, “शूटिंग के दौरान उन 6 घंटो में उठाने का काम काफी करना होता था, जो मेरे लिए काफी मुश्किल था क्योंकि किसी को उठा रहा हूं तो 120 किलो के शख्स को 10 बार 10 एंगल से उठाना होता था, फिर जमीन पर फेंकना होता था।”





















