आपत्तिजनक बयान पर Salman Khan के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज

बॉलीवुड दबंग खान, सलमान खान इन दिनों ‘रेपड वूमेन’ पर दिए गए आपत्तिजनक बयान की वजह से मुसीबतों में घिरते चले जा रहे है।  उनके खिलाफ विवाद लगातार बढ़ता ही चला जा रहा हैं।

अब सलमान के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज हो गयी है। रेप पीड़िताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर सलमान के खिलाफ दायर परिवाद को वाद के रूप में दर्ज करने का आदेश प्रभारी सीजेएम आजाद सिंह ने दिया हैं।

अब इस मामले में सुनवाई आज 23 जून को होनी हैं। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा है कि परिवादिनी उस समाचार पत्र को कोर्ट में पेश करें जिसमे सलमान का बयान प्रकाशित हुआ हैं।

क्या है विवाद ?

बता दें कि सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुल्तान की शूटिंग के बाद वो ‘बलात्कार की शिकार महिला’ की तरह महसूस करते थे। जब सलमान खान से पूछा गया कि ‘सुल्तान’ में पहलवान के किरदार को करना कितना मुश्किल था? इस पर उनका जवाब था, “शूटिंग के दौरान उन 6 घंटो में उठाने का काम काफी करना होता था, जो मेरे लिए काफी मुश्किल था क्योंकि किसी को उठा रहा हूं तो 120 किलो के शख्स को 10 बार 10 एंगल से उठाना होता था, फिर जमीन पर फेंकना होता था।”

salman