गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने श्रीदेवी के साथ रीदेवी के साथ बतौर अभिनेता ‘चांद का टुकड़ा’ और ‘चंद्रमुखी’ जैसी फिल्मों में काम किया था। अब सुनने में आया है कि दबंग खान सलमान खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी को लेकर फिल्म बना सकते हैं। सलमान बतौर निर्माता काफी सक्रिय हो गये हैं। सलमान अपने बैनर तले दूसरे फिल्ममेकर्स को लगातार मौके दे रहे हैं।
चर्चा है कि सलमान विपुल शाह की फिल्म को प्रोड्यूस कर सकते हैं। सलमान के प्रोडक्शन हाउस को विपुल की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है, जो एक मां-बेटी के रिश्ते की कहानी है। चर्चा है कि फिल्म के लिये श्रीदेवी को एप्रोच किया जा रहा है।
बता दें कि यह महिला-प्रधान फिल्म होगी, जिसमें श्रीदेवी को मां का किरदार ऑफर किया गया है। चर्चा है कि बेटी के रोल के लिए अक्षरा हासन या पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली में से किसी एक का चयन किया जा सकता है । नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में स्पेशल एपीयरेंस करेंगे।
फिलहाल सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में सलमान के साथ चाइनीज एक्ट्रेस Zhu Zhu नजर आएँगी।























