गीता पर कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले Salman Khan
कल हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान में रह रही गीता पर सलमान खान बोले। सलमान खान से गीता को लेकर सवाल पूछा गया जिस पर सलमान ने कहा,”सरकार को पाकिस्तान से आई गीता के परिवार को ढूढ़ना चाहिए तथा उससे पूछ-ताछ कर के पता लगाना चाहिए। हमें उससे मिलना चाहिए और मिलकर उसकी मदद करनी चाहिए।
सलमान खान की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की स्टोरी भारत की एक महिला जिसका नाम गीता है उस पर बिलकुल ठीक बैठती है। जिस तरह ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा को सलमान उसके घर पाकिस्तान पहुचाते है।
ठीक उसी प्रकार भारत की गीता जोकि गलती से पाकिस्तान में पहुंच गयी है वो भी ‘बजरंगी भाईजान’ का इंतजार कर रही है। दरअसल 13 वर्ष पहले मात्र दस वर्ष की उम्र में मूक-बधिर लड़की गलती से सीमा पार पाकिस्तान छेत्र में चली गयी थी। और अभी तक भारत में स्थित अपने परिवार से मिलने का इंतजार कर रही है।
खबर है कि समाज कल्याण संगठन के फैसल ईधी के हवाले से बताया कि 13 वर्ष पहले पाक पंजाब रेंजर्स इस लड़की को लेकर उनके पास आये थे और कहा कि वर्षो से हम इस लड़की के घरवालो और इसके शहर के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे है। ताकि वह अपने घर पहुंच सके।
बता दें कि ये लड़की कराची के शरणस्थल में रह रही है और बिलकिस ईधी ने इसका नाम ‘गीता’ रखा है। अब ये गीत नाम की लड़की 13 वर्ष की हो चुकी है। और जब भी नक्शा देखती है तो भारत के मैप की तरफ इशारा करती है और रो पड़ती है।






















