Sanjay Dutt के बाहर आने की ख़ुशी में Salman देंगे फॉर्महॉउस पर पार्टी
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कल यरवदा जेल से अपनी सजा पूरी कर रिहा हो गया है। जेल से बाहर आने पर सभी ने उनके घर पर भव्य स्वागत किया। बॉलीवुड दबंग खान सलमान ने अपने दोस्त संजय दत्त के स्वागत के लिए सपने चार बॉडीगार्ड भी भेजे थे।
अब खबर है कि सलमान जल्द ही अपने फार्महाउस पर अपने दोस्त संजू बाबा के बाहर आने की ख़ुशी में एक पार्टी देने वाले है। सूत्रों के मुताबिक, “फैमिली के साथ ब्रेक लेने के लिए संजय, सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस जाएंगे।
सलमान की आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के अगले शेड्यूल के लिए हरियाणा रवाना होने से पहले सलमान भी कुछ वक्त उनके साथ गुजारेंगे। फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में यहां लैविश पार्टी भी दी जाएगी।”
Sanjay Dutt की मुश्किलें फिर बढ़ी, दुबारा जा सकते है जेल




















