Salman Khan ने Tax भरने के मामले में कई बड़े स्टार्स को पछाड़ा

0
41

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पहले ही कमाई करने के मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों से आगे थे और अब सलमान ने टैक्स भरने के मामले में कई बड़े स्टार्स को पछाड़ दिया हैं।

बॉलीवुड के एक्टर्स में से सबसे ज्यादा टैक्स भरने के मामले में सलमान खान इस साल टॉप पर रहे। सलमान ने इस साल अक्षय कुमार को टैक्स भरने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि सलमान ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 32.2 करोड़ का टैक्स दिया था। और 44.5 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स भर के सलमान एक बार फिर से टॉप पर आ गए हैं।

सलमान खान के बाद एक्टर अक्षय कुमार 29.5 करोड़ रुपये का टैक्स भर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं ऋतिक रोशन 25.5 करोड़ रुपये कर एडवांस टैक्स चुकाया। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी पिछले फाइनेंशियल ईयर में 7.5 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स भरा।

SHARE

LEAVE A REPLY