Salman Khan ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए खुलवाया बन्द रेस्तरां

0
25

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अगर कुछ करना चाहे तो उन्हें भला कौन रोक सकता है और वो भी भला जब वह अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के लिए कुछ करना चाहे तो।

दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग पूरी की हैं तो सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया ने उनसे पार्टी मांग ली।

लेकिन तब तक बांद्रा स्थित सभी लाउंज और रेस्तरां बन्द हो चुके थे। खबर है कि सलमान ने तुरंत अपने पसंदीदा रेस्तरां के मैनेजर को फोन लगाया तो मैनेजर भी कैसे मना कर सकता था तभी वह  रेस्तरां खुलवाया गया और पार्टी के सारे इंतेजाम किये गए।

फिर सलमान अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया और कुछ दोस्तों के साथ वह पार्टी करने आये। और ये पार्टी सुबह पांच बजे तक चली। फिलहाल आपको बता दें कि सलमान खान की आगामी फिल्म जोकि कबीर खान के निर्देशन में बनी है फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं।

 

SHARE

LEAVE A REPLY