Salman Khan का खत्म हुआ इस कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट

0
51

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ और ‘टाइगर जिन्दा है’ को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। आपको बता दें कि फिल्म  ट्यूबलाइट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और टाइगर जिन्दा है की शूटिंग चल रही हैं।  खबर है कि जल्द ही  ट्यूबलाइट का ट्रेलर भी रिलीज हो जायेगा।

अब आपको बता दें कि इन दिनों चर्चा है कि सलमान ने अपने परिवार की खातिर उनके जीवन में अहम महत्व रखने वाली रेशमा शेट्टी से 9 साल पुराना रिश्ता तोड़ने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि पिछले नौ सालों से सलमान खान के बिजनेस की देख रेख पूरी तरह से मैट्ररिक्स कर रहा था और अब मैट्ररिक्स का ये आखिरी कॉन्ट्रैक्ट सलमान खान के साथ है। मैट्ररिक्स के बाद सलमान खान के बिजनेस को उनका परिवार और उनके रिश्तेदार संभालेंगे।

मैटरिक्स और सलमान खान के एक ज्वांइट स्टेटमेंट को ट्विटर पर भी शेयर किया गया हैं।

Salman Khan and his management company mutually part ways… Here’s the joint statement:

SHARE

LEAVE A REPLY