बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान अभी तक कुंवारे है। और अक्सर किसी इवेंट में या किसी इंटरव्यू के दौरान अक्सर उनसे ये सवाल किया गया हुई कि सलमान आप शादी कब करोगे ? तो सलमान हमेशा अपनी शादी के सवाल का गोलमोल जवाब देकर बात को टाल देते है।
लेकिन इस बार सलमान अपनी शादी पर खुलकर बोले है। दरअसल मशहूर टीवी शो “बिग बॉस” सीजन 9 की प्रेस वार्ता में यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में विवाह पर अपने विचार साझा किए।
सलमान खान ने कहा कि आजकल शादी जिंदगी भर के लिए नहीं होती। जब उनसे पूछा गया कि वह शादी कब करेंगे, तो सलमान ने पलट कर पूछा कि वह किससे शादी करें और कितने दिनों के लिए। सलमान ने कहा, ‘‘अब शादियां जिंदगी भर के लिए नहीं होतीं। समय बदल गया है। अब अस्थायी शादी होती है।’’
बता दें कि सलमान बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज और कैटरीना कैफ के साथ अपने रिश्तो को लेकर सुर्ख़ियों में रह चुके है।

























