शादी का विचार रद्द हो चुका है…प्यार लौट आया है: Salman Khan

अभी हाल ही में सिंगिंग रियलिटी टेलीविज़न शो ‘जूनियर इंडियन आइडल’ में सलमान खान ने कहा था कि वह अरेंज मैरिज के लिए तैयार है। उन्होंने कहा थी कि उन्हें अभी तक किसी ने अरेंज मैरिज का प्रोपोजल नही दिया है लेकिन अगर उन्हें कोई अरेंज मैरिज के लिए प्रोपोज़ करता है तो वे इसकी तरफ जरूर ध्यान देंगे।

अब नयी खबर ये है कि सलमान ने कहा कि, शादी का विचार रद्द हो चुका है…प्यार लौट आया है। सलमान दरअसल अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने ‘आज की पार्टी’ के लॉन्च के अवसर पर बोल रहे थे। कबीर खान के निर्देशन में सलमान के होम प्रोडक्शन की इस फिल्म में करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

सलमान की एक और होम प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ चार सितंबर को रिलीज होगी। इसी दिन कैटरीना अभिनीत ‘फैंटम’ भी रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के भिड़ने के बारे में सलमान ने कहा कि वह कैटरीना की फिल्म भी हमारी ही फिल्म है। ‘हीरो’ एक एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन निखिल अडवाणी कर रहे हैं।

यह 1983 में इसी नाम से आई सुभाष घई की फिल्म का रीमेक है जिसमें जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि ने अहम भूमिकाएं निभाई थी। इस फिल्म की रीमेक में सूरज पंचोली (आदित्य पंचोली का पुत्र) और अथिया शेट्टी (सुनील शेट्टी की बेटी) अभिनय करेंगे। सलमान ने शुक्रवार शाम ट्विटर पर हीरो का पहला लुक शेयर किया था।

salman khan