बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट‘ और इसके बाद फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है‘ की शूटिंग के बाद सलमान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक’ के दूसरे पार्ट ‘किक 2’ पर जल्द काम शुरू कर सकते हैं।
जिहां खबरे है कि 2018 में फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला सलमान खान के साथ ‘किक २’ पर काम शुरू कर देंगे। बता दें कि फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी दिनों से चर्चाएं हो रही हैं।
और अब ये फिल्म जल्द ही फ्लोर पर उतर सकती हैं। उधर दूसरी तरफ लगभग तय माना जा रहा है कि सलमान की ‘दबंग 3’ वर्ष 2018 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ‘किक 2’ में काम करती नजर आ सकती है। फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने वर्ष 2014 में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस को लेकर सुपरहिट फिल्म किक बनायी थी।

























