हरियाणा के खेल मंत्री ने Salman Khan को कहा ‘नकली हीरो’
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान रियो ओलंपिक के लिए भारत का गुडविल एम्बेसडर बन गए है। लेकिन बता दें कि कुछ लोगो को सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारत का गुडविल एम्बेसडर बनाना अच्छा नहीं लगा और इसका विरोध भी किया।
भारत के स्टार रेसलर योगेश्वर दत्त ने भी इस बात का विरोध जताया था और अब हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने भी योगेश्वर दत्त की बात का समर्थन करते हुए सलमान खान को गुडविल एम्बेसडर बनाने का विरोध जताया है।
अनिल विज ने योगेश्वर दत्त को असली हीरो करार देते हुए सलमान खान को नकली हीरो बताया। आपको बता दें कि इससे पहले भी अनिल विज अपने विवादास्पद बयान के कारण चर्चाओं में रह चुके है।
सलमान खान को गुडविल एम्बेसडर बनाने के विरोध में आये रेसलर युगेश्वर दत्त के समर्थन में उतरे हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने खिलाड़ियों को असली हीरो बताते हुए सलमान खान को नकली हीरो बताया। अनिल विज ने कहा कि खिलाड़ी ही असली हीरो हैं जो देश के लिए मेडल जीत रहे हैं।

















