Salman फंसे नयी मुसीबत में, बॉडीगार्ड ने मारा एक फैन को थप्पड़
बॉलीवुड दबंग खान, सलमान खान पहले से ही हिट एंड रन केस मामले में फंसे हुए है और अब एक बार फिर से सलमान एक नयी मुसीबत में फंस गए है। दरअसल सलमान के एक बॉडीगार्ड ने उनके एक फैन को थप्पड़ मारा है।
खबर हैं कि एक व्यक्ति सलमान खान के घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बाहर खड़ा था और बार बार उनके घर के चक्कर काट रहा था जब उनके बॉडीगार्ड ने उसे वहां से हटने के लिए बोला तो वह नहीं माना तो सलमान के बॉडीगार्ड ने उस व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया।
सुनने में आया हैं कि वह व्यक्ति सलमान खान की एक फोटो लेना चाहता था लेकिन जब सलमान नहीं मिले तो वह उनके घर की नेम प्लेट के साथ अपनी फोटो खीचने लगा।

















