बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ब्लॉकबस्टर जित फिल्म ‘सुल्तान’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफ़र की एक और फिल्म में काम करने नजर आ सकते हैं।
फिलहाल आपको बता दें कि अली अब्बास जफ़र सलमान की अभिनीत फिल्म ‘एक था टाइगर’ के सीक्वल ‘टाइगर जिन्दा है’ पर काम कर रहे है इस फिल्म में सलमान ही लीड रोल में नजर आएंगे।
ताजा ख़बरों के अनुसार सलमान खान अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘रेस 3’ में भी नजर आ सकते है। रेस 3 में सलमान विलेन के किरदार में नजर आएंगे।
बता दें कि ‘रेस’ सीरीज के निर्माता रमेश तोरानी हैं। अगर सलमान इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते है तो इस पहली बार होगा जब सलमान फिल्म में विलेन का रोल निभाते नजर आएंगे।



























