“No Entry” के सीक्वल में होंगे Salman Khan

खबर है कि 2005 में आई रोमांस, कॉमेडी फिल्म “नो एंट्री” का सीक्वल बनने जा रहा है। इसमें ओरिजिनल फिल्म की तरह अभिनेता सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आएंगे।

अभी सीक्वल फिल्म के लिए किसी अभिनेत्री का नाम फाइनल नही हुआ हैं। खबर है कि इस फिल्म के लिए नौ अभिनेत्रियों का नाम सामने आया हैं। सुनने में आया है कि जल्द ही बोनी कपूर इस फिल्म के लिए सलमान से मिलेंगे और फिल्म की शूटिंग डेट के बारे में बात करेंगे।

फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्म “सुल्तान” से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘सुल्तान’ ईद पर रिलीज होगी।

no entry pic