बॉलीवुड दबंग खान, सलमान खान मशहूर साउथ फिल्म्स डायरेक्टर एआर मुरुगदास के साथ फिल्म में काम कर सकते है। अतुल अग्निहोत्री जल्द ही सलमान के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे है और फिल्म में निर्देशन एआर मुरुगदास करेंगे।
मुरुगदास ने सात-आठ साल पहले हिंदी फिल्मों में एंट्री ली तो 200 करोड़ की कमाई वाली ‘गजनी’ दी थी जिसमें आमिर ने एक्शन किया था। बाद में अक्षय कुमार के साथ उन्होंने ‘हॉलिडे..’ बनाई जो हिट रही। और अब वह सलमान खान की फिल्म का निर्देशन करने वाले है।
फिलहाल मुरुगदास अपनी आगामी फिल्म “अकीरा” के निर्देशन में बिजी है। फिल्म ‘अकीरा’ 2011 में आई तमिल फिल्म ”Mouna Guru” की रीमेक है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, शरमन जोशी, राई लक्ष्मी, मिथुन चक्रवर्ती, अमित साध और शत्रुघ्न सिन्हा किरादर निभा रहे है।
सलमान खान भी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” की शूटिंग में बिजी है। फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर और नील नितिन मुकेश भी मुख्य किरदार में है। फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।































