हिट एंड रन: सलमान की सजा के खिलाफ 21 सितम्बर से शुरू होगी सुनवाई
आपको बता दें कि सलमान खान की जमानत के खिलाफ और निचली अदालत द्वारा हिट एंड रन केस मामले में सलमान खान को सुनाई गयी पांच साल की जेल की सजा को बढ़ाने के लिए दो याचिका दायर की गयी थी जिन्हे बम्बई उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है।
आपको बता दें कि साथ ही अदालत ने सजा के खिलाफ सलमान की याचिका पर 21 सितंबर से रोजाना सुनवाई करने का फैसला किया। इस मामले में मुख्य गवाह स्वर्गीय रविंद्र पाटिल की मां सुशीलाबाई पाटिल ने सलमान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
इसमे बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई थी जिसमें सलमान को जमानत मिली। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सलमान की जमानत रद करने से इंकार कर दिया।

















