हिट एंड रन मामले में मुंबई हाईकोर्ट ने नयी ‘पेपर बुक’ बनाने का आदेश दिया
आपको बता दे कि सलमान खान के बहुचर्चित हिट एंड रन केस मामले में मुंबई हाई कोर्ट ने अपने रजिस्ट्री को सात सितंबर तक दस्तावेजी साक्ष्यों की नये सिरे से ‘पेपर बुक’ बनाने का निर्देश दिया है।
खबर है कि हुई सुनवाई ने उच्च न्यायालय ने कहा कि ये पेपर बुक नियमो के मुताबिक ठीक से नहीं बनी है इनको दुबारा से एक नए सिरे से बनाया जाए।
आपको बता दें कि निचली अदालत ने 28 सितंबर 2002 को उपनगरीय बांद्रा में फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर अपनी कार चढ़ाने के मामले में छह मई को उन्हें दोषी करार दिया था। और सलमान को पांच साल की सजा सुना दी गयी थी। गौरतलब है कि मुंबई हाई कोर्ट ने 08 मई को सलमान खान के 5 साल की जेल की सजा पर रोक लगाते हुए उनकी अपील पर विचार करते हुए उन्हें जमानत दे दी थी।
इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। सलमान के वकील अमित देसाई ने एक अर्जी देकर आरोप लगाया था कि पेपर बुक से कुछ कागजात गायब हैं जिस पर न्यायमूर्ति एआर जोशी ने कहा कि इसे अवश्य ही नये सिरे से तैयार किया जाना चाहिए।






















