बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के चाहने वालो के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल सलमान को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। उनकी जमानत रद्द नहीं होगी। आपको बता दें कि इस मामले में मुख्य गवाह रविंद्र पाटिल की मां ने सलमान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
इसमे बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई थी जिसमें सलमान को जमानत मिली। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सलमान की जमानत रद करने से इंकार कर दिया।
आपको बता दे कि सलमान खान के बहुचर्चित हिट एंड रन केस मामले में मुंबई हाई कोर्ट ने अपने रजिस्ट्री को सात सितंबर तक दस्तावेजी साक्ष्यों की नये सिरे से ‘पेपर बुक’ बनाने का निर्देश दिया है।
खबर है कि हुई सुनवाई ने उच्च न्यायालय ने कहा कि ये पेपर बुक नियमो के मुताबिक ठीक से नहीं बनी है इनको दुबारा से एक नए सिरे से बनाया जाए।
































