आसान नहीं होगा Salman को जेल भेजना, बेअसर रही कल की सुनवाई
महाराष्ट्र सरकार के लिए बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को जेल भेजना आसान नहीं होगा। महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान को बरी किये जाने के बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बट्टे हुए दरकिनार करने की गुहार की है।
राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को करीब पौन घंटे तक पक्ष रखने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को न तो फिर से खोलने का निर्णय लिया और न ही सलमान को नोटिस जारी किया।
अब इस केस की अगली सुनवाई अगले शुक्रवार 12 फरवरी को होनी है। कल हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने ये इशारा किया कि सलमान को जेल भेजने के लिए महाराष्ट्र सरकार के लिए आसान नहीं होगा इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को कड़ी मशक्कत करनी होगी।
न्यायमूर्ति जेएस खेहड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने करीब 45 मिनट दलील सुनने के बाद कहा कि हम अब तक यह नहीं सोच पाये है कि अपील को एडमिट किया जाए या नहीं। हमे ध्यान रखना चाहिए कि ये अपील बरी करने के खिलाफ है।

















