बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों बड़े खुश दिखाई दे रहे हैं। और खुश भला क्यों न हों डेविड धवन ने उन्हें फिल्म ‘जुड़वा 2’ के लिए फाइनल जो कर लिया है। लेकिन वरुण की यह ख़ुशी अब डबल हो गई है। जुड़वाँ के साथ-साथ वरुण का सपना भी पूरा होने जा रहा है।
आपको बता दें कि वरुण का काफी समय से एक सपना था कि वह अपने पिता डेविड की फिल्म ‘जुड़वा’ के सीक्वल में डबल किरदार निभाएं। 1997 में आई फिल्म जुड़वा में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे और उनके साथ अभिनेत्री करिश्मा कपूर थीं।
अब चर्चा है कि ‘जुड़वा 2’ में सलमान खान भी नजर आएंगे। डेविड धवन ने उन्हें एक ख़ास किरदार के लिए राजी कर लिया है। अब सलमान फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस देते दिखेंगे। सलमान ‘जुड़वा 2’ में वरुण के गुंडा-गॉडफादर के किरदार में नज़र आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग 2017 में शुरू होगी। । इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ही होंगे जो पहले पार्ट के भी निर्माता थे और निर्देशक होंगे साजिद फरहाद।
‘जुड़वा’ का मशहूर गाना ‘टन टना टन टारा’ का लेटेस्ट वर्जन भी इस फिल्म में होगा। पिछले दिनों ही सलमान ने अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग मनाली में पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ उनके भाई सोहेल खान भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।
यह फिल्म अगले साल 2017 में ‘ईद’ पर रिलीज़ होगी। फिलहाल सलमान इन दिनों मशहूर टीवी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 को होस्ट कर रहे हैं।



























