सलमान को मिली दो दिन की अंतरिम जमानत, पहुंचे घर
कल सलमान खान के वर्षो पुराने केस हिट एंड रन केस पर अदालत ने अपना फाइनल फैसला सुनाते हुए सलमान को सभी आरोपों का दोषी करार देते हुए 5 वर्षो की जेल की सजा सुनाई।
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा गया है कि सलमान को दो दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है और जुम्मे की रात यानी शुक्रवार को सलमान को जेल में जाना पड़ सकता है।
कोर्ट ने कल सलमान को सालो की सजा सुनते हुए ऑर्थर रोड जेल भेजने का फैसला सुनाया था। जिससे खुद सलमान सुनकर अंदर अदालत में ही रोने लगे थे और उनके पूरे परिवार को बहुत ज्यादा दुःख हुआ था और सलमान की माँ जज का फैसला सुनते ही बेहोश हो गयी थी।
आपको बता दें कि सलमान बांद्रा हिट एंड रन मामले में पिछले 13 वर्षों से अदालती कार्यवाहीका सामना कर रहे हैं। इस घटना में एक की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सलमान मुख्य आरोपी हैं
















