Salman Khan को मिला 10 करोड़ का छतिपूर्ति लीगल नोटिस

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान  ‘रेप्ड वुमन’ पर दिए गए अपने विवादित स्टेटमेंट की वजह से मुसीबतों में घिरते ही चले जा रहे है और उनके खिलाफ ये विवाद थम ही नहीं रहा है।

अब हाल ही में सलमान को एक दुष्कर्म पीड़िता ने 10 करोड़ का क्षतिपूर्ति नोटिस भेजा है। 15 दिन का वक्त देते हुए क्षतिपूर्ति नहीं करने पर कोर्ट में दायर करने की बात कही है। पीड़ित युवती के अधिवक्ता रजत कल्सन ने बताया कि उन्होंने पीड़ित युवती की तरफ से सलमान खान को एक लीगल नोटिस भेजा है।

पीड़िता ने नोटिस में कहा है कि उसे इस अपमानजनक बयान के बारे में मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला। सलमान खान ने अपने बयान में दुष्कर्म पीड़िताओं के दर्द का मजाक बनाया है।

पीड़िता ने कहा कि वह भी दुष्कर्म पीड़ित है। पीड़िता ने कहा कि वह बतौर अभिनेता सलमान खान की फैन है लेकिन एक टिप्पणी ने उसके मन में सलमान खान के प्रति नफरत पैदा कर दी है।

कल्सन ने बताया कि पीड़ित युवती के साथ करीब 4 वर्ष पहले हिसार में करीब 1 दर्जन युवकों ने गैंगरेप किया था, जिसके बाद हिसार की विशेष अदालत ने 4 युवकों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी तथा सबूतों के अभाव में बरी हुए 4 युवकों के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील विचाराधीन है।

बता दें कि विरोधकारियों ने सलमान से इस विवादित बयान पर माफी मांगने को कहा था उधर शिव सेना ने भी मांग की थी कि सलमान को अपने इस विवादस्पद कमेंट पर माफ़ी मांगनी होगी।

लेकिन बता दें कि सलमान ने अभी तक इस मामले में कोई माफ़ी नहीं मांगी है लेकिन उनके पिता सलीम खान उनकी तरफ से लोगो से पहले ही माफी मांग चुके है।

salman