बी टाउन में काफी दिनों से सलमान खान और उनकी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ सगाई की खबरें सुर्ख़ियों में बनी हुई थी। और सुनने में तो यह भी आ रहा था कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले है।
सलमानकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने ट्विटर पर इसका खंडन कर दिया था। जिसके बाद अब खुद सलमान ने इस खबर को गलत करार दिया है।उन्होंने एक मीडिया हाउस को बताया, “मुझे लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं, जो सही नहीं हैं।
जो मेरे बारे में लिखा गया, मैंने वह पढ़ा भी और सुना भी और मेरा जवाब यही है कि मैं इन सब चीजों से परे हूं। छोटी-छोटी चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इनसे मेरे पेरेंट्स को धक्का लगता है, जो वाकई मुझे बहुत बुरा लगता है।”
फिलहाल सलमान खान की फिल्म “प्रेम रतन धन पायो“ इस दिवाली पर सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी है। 12 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

























