अभी हाल में चर्चाएं थी कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड रोमानियाई टीवी कलाकार लूलिया वंतूर से गुपचुप सगाई कर ली है। और बहुत जल्द शादी भी करने वाले है।
लेकिन अभी हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता ने ट्विटर पर बयान जारी करते हुए इन सभी बातो का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि सलमान खान की शादी की खबरे बार बार चर्चाओं में रहती है। ये केवल अफ़वाए है कि सलमान ने सगाई कर ली है।
अर्पिता ने ट्विटर पर लिखा कि अखबारों में या विभिन्न वेबसाइटों पर पढ़ी हुई सभी बातों पर यकीन ना करें। उन्होंने कहा कि लोग ऐसे ही अनाप शनाप चीजें लिखते रहते हैं।
फिलहाल आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” के प्रमोशन में और अपनी आगामी फिल्म “सुल्तान” की शूटिंग में व्यस्त है। उनकी फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” दिवाली पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
























