Salman अब अपनी कमाई को किसी के साथ नहीं करेंगे शेयर

0
28

बॉलीवुड दबंग खान, सलमान खान इन दिनों बॉलीवुड में सफलताओं के शिखर पर है। उनकी हाल ही में ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और बॉक्स आफिस पर मुनाफे की फिल्म साबित हुई है।

अब सलमान खान ने तय कर लिया है कि वह भविष्य में होने वाली कमाई को किसी के साथ नहीं बाटेंगे। दरअसल बता दें कि उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स (एसकेएफ) ने अपने बिजनेस विस्तार की योजना बनायी है।

जिसके चलते अब सलमान न केवल खुद फिल्म का निर्माण करेंगे बल्कि मार्केटिंग और वितरण भी खुद ही करेंगे। इससे जो भी पैसा आयेगा वो सारा पैसा सलमान के पास ही जायेगा।

 

सलमान ने 2014 में अपनी होम प्रोडक्शन एसकेएफ शुरू की थी। जिसके तहत फिल्म ‘हीरो’ और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का निर्माण किया गया था लेकिन वितरण-मार्केटिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय फिल्म स्टूडियो को साथ जोड़ा गया था।

फिल्म हीरो में सलमान को घाटे हुआ था लेकिन ‘बजरंगी भाईजान’ की जबरदस्त कमाई ने इस घाटे की भरपाई कर दी थी। अब सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में जुट गए है फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे है। फिल्म की शूटिंग शुरू  हो गयी है।

खबर है कि फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में वितरण और मार्केटिंग का काम सलमान के प्रोडक्शन हाउस एसकेएफ के अंडर ही किया जायेगा।

salman

SHARE

LEAVE A REPLY