बॉलीवुड के भाईजान सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर अपनी दरिया दिली दिखाई है। गौरतलब है कि सलमान चैरिटेबल वर्क के लिए भी जाने जाते हैं।
बता दें कि सलमान ने हाल ही में एक 5 महीने के प्री-मिच्योर बेबी की जान बचाई। प्रेग्नेंसी के दौरान ही बच्चे की मां की मौत हो गई थी। सलमान ने बच्चे की हर्ट सर्जरी के लिए एक करोड़ रुपए दिए।
आपको बता दें कि सलमान ने 2007 में अपनी संस्था ‘बींग ह्यूमन’ की शुरुआत की थी। उनका बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन अब तक लाखों लोगों की मदद कर चुका है। बीइंग ह्यूमन बच्चों के स्वास्थ और शिक्षा समेत तमाम लोगों की बीमारियों और मुश्किल घड़ी में आर्थिक मदद करता है।
सलमान अभी तक सलमान बीइंग ह्यूमन के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, हार्ट सर्जरी और शिक्षा पर करीब 50 करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं। बीइंग ह्यूमन ने अभी तक तक़रीबन हजार बच्चों की हार्ट सर्जरी कराई है और असंख्य लोगों की मदद की है।


























