बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ और इसके बाद फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ की शूटिंग के बाद सलमान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दबंग’ सीरीज का तीसरा भाग ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे।
इस लगभग तय माना जा रहा है कि सलमान की ‘दबंग 3’ वर्ष 2018 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि आगामी वर्षी के लिए अभी तक जितनी भी आने वाली फिल्में सामने आयी है उनमे से कोई भी फिल्म 2018 की ईद पर रिलीज नहीं हो रही हैं।
और लगता है कि कोई भी फिल्म निर्माता ईद को बुक नहीं करना चाहता क्योंकि सलमान खान की फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर अन्य कोई फिल्म नहीं टिक पाती हैं।
खबर है कि फिल्म का नाम ‘दबंग 3’ की जगह ‘दबंग माइनस 1’ होगा और ये फिल्म ‘दबंग’ की prequel होगी। फिल्म में सलमान के साथ कौन सी अभिनेत्री लीड रोल में होगी इसका खुलासा नहीं हुआ हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नजर आयी है कि इस बार फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए सोनाक्षी के नाम पर संशय बना हुआ हैं।

























