इस दिवाली सलमान खान और सनी देओल आपस में टकराएंगे
इस बार दिवाली पर सलमान खान और सनी देओल आपस में टकरा सकते है। हम बात कर रहे उनकी आने वाली फिल्मे एक ओर जहाँ बॉलीवुड के दबंग खान यानि की सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ दिवाली पर धमाका करने के लिए तैयार है तो वही दूसरी तरफ सुनने में आया है की सनी देओल की आगामी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ इस दिवाली रिलीज़ होगी।
अब ऐसे में देखना ये होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्सऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है। ऐसा पहले भी हुआ है कि दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने से दोनों फिल्मों का नुकसान होता है। शाहरुख खान की ‘जब तक है जान’ और अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार’ के साथ भी ऐसा ही हुआ था।
‘घायल वन्स अगेन’ में सनी देओल के साथ सोहा अली खान दिखेंगी और सलमान के साथ ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सोनम कपूर दिखने वाली हैं। अब देखना ये होगा की ये दिवाली किस अभिनेता के लिए अच्छी साबित होती है और किसके लिए बेकार।
















