बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कल अपना 51वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने अपने फार्महाउस पानवेल पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया जिसमे तमाम सितारे शामिल हुए। सलमान ने कल बर्थडे के मौके पर अपना मोबाइल एप भी लांच कर दिया हैं।
मीडिया से बात करते हुए सलमान ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि मेरा अगला साल इस साल से भी बेहतर होगा। अगले साल को बेहतर बनाने के लिए मैं अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करुंगा।’
कई तरह के विवादों से घिरे रहे अभिनेता ने अपने फैन्स के लिए नये साल में समस्याओं से दूर रहने की कामना की। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने प्रशंसकों के खुश रहने एवं समस्याओं से दूर रहने की कामना करता हूं।
#BeingInTouchApp is Live on the Google Play Store ! Go Download . https://t.co/bfKZmySig5 pic.twitter.com/NP7uYeiqAZ
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 27, 2016





























