Sanjay Dutt Biopic में Ranbir के साथ Salman आएंगे नजर ?

0
77

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त के जीवन पर आधारित बन रही फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।  आपको बता दें कि बन रही संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में रणबीर लीड रोल निभा रहे हैं।

हाल ही में फिल्म की शूटिंग के सेट से रणबीर का फर्स्ट लुक सामने आया था जिसमे रणबीर को पहचाना मुश्किल हो रहा था वह बिल्कुल संजय दत्त के लुक में थे। 

अब आपको बता दें कि इस फिल्म में बॉलीवुड के कई अभिनेता नजर आने वाले हैं। अब ऐसे में ये सवाल उठा रहा है कि क्या सलमान खान इन फिल्म में  रणबीर के साथ नजर आएंगे ?

ये सवाल इस लिए उठ रहा है कि, जैसा की सभी जानते है कि रणबीर और सलमान के बीच कुछ ठीक नहीं और दोनों के बीच एक छत्तीस का आंकड़ा है जिसकी वजह है एक्ट्रेस कैटरीना कैफ।

फिल्म राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही है। अगर हम बात करें संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती की तो वे बहुत अच्छे दोस्त हैं अब ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा की सलमान अपने दोस्त संजय की बायोपिक फिल्म में नजर आते है या नहीं।

LEAVE A REPLY