बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों के साथ आतंकवादियो जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। इनसे आतंकवाद का कोई मेल नहीं। कला और आतंकवाद को नहीं मिलाना चाहिए।
उडी हमले के मद्देनजर इंडियन मोशन फिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को एक प्रस्ताव पास कर पाक कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने को कहा था। सलमान के बयान कि एमएनएस ने कड़ी निंदा की है। सलमान ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकार आतंकवादी नही है, वे सिर्फ कलाकार है। आतंकवाद और कला को मत जोड़िए।
सलमान ने भारत द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक की भी तारीफ़ की, उन्होंने कहा भारतीय सेना का सर्जीकल स्ट्राइक पूरी तरह से सही है क्योंकि वह आतंकवादियो के खिलाफ है।
आपको बता दें कि अभी हाल ही में करन जौहर की फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी भारत में बढ़ते विरोध की वजह से पाकिस्तान जा चुके हैं। हालांकि बाद में खबर आई कि उनकी पत्नी प्रग्नेंट हैं, इसलिए वे पाकिस्तान गए हैं।
अब खबर है कि इसी कड़ी में फिल्म निर्माता टीपी अग्रवाल ने अपनी फिल्म से पाकिस्तानी गायक राहत फतह अली खान का गाना हटाने का फैसला लिया है। खबरों के मुताबिक टीपी अग्रवाल की आने वाली फिल्म ‘लाले की शादी में लड्डू दीवाना’ में राहत फतह अली खान ने एक रोमांटिक गाना गाया था।



























