गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आर्म्स एक्ट केस से बरी हुए हैं। लेकिन उनकी मुसीबतें अभी खत्म नहीं हुयी हैं। आज बुधवार 25 जनवरी को सलमान के ऊपर दर्ज काला हिरण शिकार मामला की आज सुनवाई हैं।
आज सलमान खान को फिर जोधपुर की अदालत में पेश होना हैं। सलमान के साथ अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को मुल्जिम बयान के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया हैं।
इस सभी स्टार्स की उपस्थिति में आरोप पढ़कर सुनाये जायेंगे। आपको बता दीं कि जोधपुर में ‘हम साथ साथ है’ फिल्म की शूटिंग दौरान वर्ष 1998 की रात सलमान, सैफ, तब्बू, नीलम पर हिरण शिकार का आरोप हैं।
वहाँ रहने वाले ग्रामीणों ने इन सभी कलाकारों को जिप्सी में देखा था। लोगो को देख ये सभी स्टार्स हिरण को छोड़कर भाग गए थे।

























